Rajasthan : बीकानेर. शिविरा पंचांग के अनुसार नवंबर माह में विद्यार्थियों का 4 से 15 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश रहेगा। महीने में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला, समरसता सप्ताह, अभिभावक-शिक्षक बैठक और सामुदायिक बाल सभा सहित कई शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। ऐसे में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत राज चुनाव के कारण राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन जो 27-28 नवंबर को प्रस्तावित थे, उन्हें स्थगित कर दिया गया, लेकिन नई तारीखों की घोषणा नहीं किए जाने से शिक्षक संगठनों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने इन्हें 29 और 30 दिसंबर को कराने की मांग करते हुए तिथियां शीघ्र घोषित करने के मांग की है ताकि शिक्षक संगठनों का तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकें।