28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूठी पहल : निगम ने की अनसुनी तो पार्षद ने वार्ड में सफाई कार्य का उठाया बीड़ा

सफाई कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन की मांग के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर वार्ड संख्या दो से पार्षद दीपक व्यास ने अपने स्तर पर अनूठी पहल करते हुए मुरलीधर व्यास नगर में सफाई अभियान का आगाज कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 28 Oct 2026, 7:09 PM IST

मुरलीधर व्यास नगर में वार्ड संख्या दो में सफाई अ​भियान को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करवाते विधायक जेठानंद व्यास। 

मुरलीधर व्यास नगर में वार्ड संख्या दो में सफाई अ​भियान को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करवाते विधायक जेठानंद व्यास। 

शहर में सफाई, कचरा परिवहन और घरों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था चरमराई हुई। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से शहरवासी परेशान है। शहर में जगह-जगह सड़कों पर कचरे की ढेरियां नजर आ रही है। कई बार निगम पार्षदों की ओर से डंपिंग यार्ड से कलक्ट्रेट और निगम परिसर में धरना, प्रदर्शन और आक्रोश जताने के बाद भी सफाई कार्यों में सुधार नजर नहीं आ रही है। निगम में सुनवाई नहीं होने से पार्षद भी परेशान हो रहे है। सफाई कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन की मांग के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर वार्ड संख्या दो से पार्षद दीपक व्यास ने अपने स्तर पर अनूठी पहल करते हुए मुरलीधर व्यास नगर में सफाई अभियान का आगाज कराया। मंगलवार को राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास ने जेसीबी और ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में 20 सफाईकर्मी, दो ट्रैक्टर और दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, जिनका खर्च पार्षद दीपक व्यास स्वयं वहन करेंगे। इस अवसर पर जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, महामंत्री रघुनंदन आचार्य, मोटूलाल हर्ष, दाऊ व्यास, कन्हैया लाल व्यास, सुभाष आचार्य, नरेन्द्र पारीक आदि मौजूद रहे।

वादे पर खरा उतरना जरुरी
पार्षद दीपक व्यास के अनुसार वार्ड क्षेत्र में सफाई कार्य और कचरा परिवहन को लेकर कई बार निगम प्रशासन को सूचित किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चुनाव के समय वार्ड को स्वच्छ रखने का जो वादा किया था व वार्डवासियों को जो परेशानी हो रही है, उसके निस्तारण के लिए यह प्रयास करना पड़ रहा है। अपने स्तर पर वार्ड में सफाई कार्य, संसाधन लगाए गए है।

पार्षद की पहल स्वागत योग्य
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, निगम प्रशासन को यह समझना होगा।पार्षद दीपक व्यास की यह पहल स्वागत योग्य है। दीपावली के मौके पर पार्षद की अपने वार्ड के प्रति संवेदनशीलता उल्लेखनीय है। वार्ड क्षेत्र में जहां सड़कें नहीं है, वहां जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।