फुलझडिय़ों का प्रयोग
आजकल शादी ब्याह से जुड़े कार्यक्रमों में शोर शराबा ज्यादा पसंद आता है। इसके लिए वे पटाखों और फुलझडिय़ों का प्रयोग करते भी नजर आते हैं। कई वेडिंग प्लानर आजकल थीम बेस्ड फायरवक्र्स के अलावा स्पेशल इफैक्ट के साथ पटाखों को प्रयोग में लेते हैं। इसके लिए वे मैरिज हॉल के एंट्री गेट से ही दुल्हन के अगल-बगल कुछ ऐसा प्लान करते हैं कि उसमें दुल्हन के फ्रैंड्स और रिलेटिव लाइन से खड़े होकर एक के पीछे चलते रहते हैं और हाथ में फुलझड़ीनुमा पटाखा रखते हैं। इस तरह का वीडियो काफी यादगार बन जाता है। यह देखने में काफी आकर्षक होता है।