scriptLok Sabha Elecction 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले आप नेता सांसद संजय सिंह, समर्थन देने का किया वादा | AAP leader MP Sanjay Singh met SP chief Akhilesh Yadav | Patrika News
लखनऊ

Lok Sabha Elecction 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले आप नेता सांसद संजय सिंह, समर्थन देने का किया वादा

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा भी की। हालांकि, आप पहले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

लखनऊApr 13, 2024 / 08:02 am

Vikash Singh

akhilesh_yadav_sanjay_singh.png
आप नेता संजय सिंह से मुलाकात को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि जिन एजेंसियों से लोगों को न्याय मिलना चाहिए, भाजपा की सरकार उनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। एजेंसियों की मदद से झूठे मुकदमे दायर कर चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इन्हीं संस्थाओं की मदद से महाराष्ट्र में भाजपा ने अपनी सरकार बनवा ली है और इनकी मदद से वसूली कर रही है।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर में योगी का धार्मिक उन्मादियों पर हमला, बोले- दंगाइयों को उल्टा लटकाकर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं


संजय सिंह को झूठे मुकदमें में फंसाकर भेजा गया जेल
अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। हम आप सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आभारी हैं कि वो इस लड़ाई में हमारे साथ हैं। संजय सिंह को भी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया। उन्हें भी बहुत तकलीफें उठानी पड़ी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात हुई और उनका हालचाल भी जाना।
यह भी पढ़ें

सांसद जी का रिपोर्ट कार्डः संसद में सवाल पूछने का नेशनल एवरेज 207, रवि किशन ने पूछे 474


आप नेता संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी।

 

Home / Lucknow / Lok Sabha Elecction 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले आप नेता सांसद संजय सिंह, समर्थन देने का किया वादा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो