12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारण बताओ नोटिस पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिया करारा जवाब, कही बहुत बड़ी बात

पार्टी लाइन से अलग जाने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी के विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 05, 2019

Aditi

Aditi

लखनऊ. पार्टी लाइन से अलग जाने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी के विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया, जिसका रविवार तक उन्हें जवाब देना है, लेकिन खुद अदिति की मानें तो उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने उनके यूपी उपचुनाव के मद्देनजर बनाई गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अदिति सिंह का नाम काटने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- सपा में विलय पर शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार जारी किया बहुत बड़ा बयान, कहा- सपा मुखिया ने मुझे...

नहीं मिला कोई नोटिस- अदिति

एक न्यूज चैनल से बातचीत में अदिति सिंह ने उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है, यह सिर्फ मीडिया में सर्कुलेट हुआ है। साथ ही अदिति सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी पहले यह बताये कि उन नेताओं को अब तक कोई नोटिस क्यों नहीं दिया गया जो खुलेआम पार्टी विरोधी गतिविधिय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं उनको पार्टी से निकाला गया और वो लोग क्यों पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। अदिति सिंह ने यह भी कहा कि अजय कुमार लल्लू से उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें- इस पूर्व सांसद का हुआ निधन, अखिलेश यादव, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

घेराव पर हमला-

इससे पूर्व अदिति सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेसियों द्वारा किए गए उनके घेराव पर भी पलटवार किया और कहा कि मैं जब कोठी से चली गई और मेरी माँ व मेरी छोटी बहन वहां पर थी, तब उन लोगों ने घेराव किया, उन्हें शर्म आनी चाहिए। अगर दम है तो कोठी के अंदर जाकर मेरे सामने मेरा विरोध कर के दिखाते।

अजय कुमार ने कहा कट सकता है नाम

उधर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिस में संतुष्तजनक जवाब नहीं मिला तो यूपी की स्टार प्रचारकों की सूची से अदिति सिंह का नाम काट दिया जाएगा। उन्होंने एक न्यूज चैनल से कहा कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही बन गई थी। बनाते वक्त यह नहीं पता होता है कि आगे कोई ऐसा विरोध करेगा।