script11 सीटों के साथ नाखुश है कांग्रेस, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने की ये बड़ी मांग | Akhilesh Yadav big demand regarding seat sharing in I.N.D.I.A. | Patrika News
लखनऊ

11 सीटों के साथ नाखुश है कांग्रेस, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने की ये बड़ी मांग

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए तैयार हुई इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी है।

लखनऊFeb 04, 2024 / 09:35 pm

Aniket Gupta

akhilesh_yadav_on_india_alliance.jpg
यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी मांग की है। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में तत्काल सीटों का बंटवारा होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पूरी कोशिश है कि सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द हो ताकि इसी आधार पर हम आगे बढ़ें।
बता दें, कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, सपा 11 सीट का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने पेश कर चुकी है। दूसरी ओर कांग्रेस 11 सीटों के साथ नाखुश दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल को करीब 7 सीटें दी जा सकती हैं।
समाजवादी पार्टी ने कर दिया है प्रत्याशियों के एलान
साल 2014 में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली में 71 सीटें आईं और 42.63% वोट मिले थे। वहीँ, अपना दल (एस) को 2 सीटों के साथ 1 प्रतिशत वोट मिले थे। सपा को 5 सीट, वहीँ बसपा का खाता भी नहीं खुल सका था। कांग्रेस को 2 सीटों के साथ 7.53 फीसदी वोट मिले थे। इधर 2024 की लोक सभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा पूरा नहीं हो सका है। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इस बात को लेकर कांग्रेस नाराज बताई जा रही है।

Hindi News/ Lucknow / 11 सीटों के साथ नाखुश है कांग्रेस, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने की ये बड़ी मांग

ट्रेंडिंग वीडियो