Om Prakash Rajbhar: पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में विगत दिवस एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों से सीधा संवाद करते हुए उनकी व्यावहारिक समस्याओं को जानना था, साथ ही उनके सुझावों को पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल कर योजनाओं को गति देना था।