29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anandiben Patel को लेकर बड़ी खबर, अभी Ram Naik ही बने रहेंगे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, ये है वजह

- अभी रामनाईक (Ram Naik) ही बने रहेंगे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल - आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) 29 जुलाई को लेंगी शपथ - आनंदीबेन पटेल के शपथ लेने तक रामनाईक ही रहेंगे राज्यपाल (UP Rajyapal) - संवैधानिक व्यवस्था के तहत एक राज्य में नहीं रह सकते दो राज्यपाल (UP Governor)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 22 Jul 2019, 11:16 AM IST

Anandiben Patel Uttar Pradesh Governor oath on 29 July

आनंदीबेन पटेल को लेकर बड़ी खबर, अभी रामनाईक ही बने रहेंगे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, ये है वजह

लखनऊ. गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) 29 जुलाई दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। फिलहाल जब तक आनंदीबेन पटेल यूपी के राज्यपाल (UP Rajyapal) पद की शपथ नहीं लेतीं, तब तक रामनाईक (Ram Naik) ही प्रदेश के राज्यपाल पद पर बने रहेंगे। वहीं जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को ही लालजी टंडन (Lalji Tondon) मध्यप्रदेश और फागू चौहान (Fagu Chauhan) बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे।


एक राज्य में नहीं रह सकते दो राज्यपाल

दरअसल संविधान के मुताबिक एक राज्य में दो राज्यपाल नहीं रह सकते और न ही संवैधानिक व्यवस्था में राज्यपाल का पद खाली रखा जा सकता। इसलिए जब तक आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की कमान नहीं संभाल लेंगी तब तक बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन वहां का पद छोड़कर मध्यप्रदेश (MP Rajyapal) नहीं जा सकते और इसी तरह फागू चौहान बिहार के राज्यपाल पद की शपथ नहीं ले सकेंगे। इसलिए 29 जुलाई को ही तीनों राज्यों को नये राज्यपाल मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, बकरीद को लेकर भी की अहम घोषणा


गांधी सभागार में होगा शपथग्रण

जानकरी के मुताबिक आनंदीबेन पटेल का शपथग्रहण समारोह (Anandiben Patel Oath Ceremoney) राजभवन के गांधी सभागार में 29 जुलाई को रखा गया है। आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आनंदीबेन पटेल 19 जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं थीं। तब उन्होंने ओम प्रकाश कोहली की जगह ली थी।


निजी कारणों से दिया था इस्तीफा

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने कुछ निजी कारणों का हवाला देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री पद सौंपा गया था।

यह भी पढ़ें: सरकारी टीचरों को क्लास शुरू करने से पहले भेजनी होगी सेल्फी, नहीं तो कटेगी पूरे दिन की सैलरी, 700 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई