विभाग ने इस प्रक्रिया को सेल्फी अटेंडेंस मीटर का नाम दिया है। इस प्रक्रिया में टीचरों (Sarkari Teacher) को स्कूल पहुंचकर सबसे पहला काम एक सेल्फी लेकर विभाग के व्हाट्सएप्प ग्रुप पर पोस्ट करना है। इसी से उनकी स्कूल में उपस्थिति दर्ज मानी जाएगी। मौजूदा स्कूल समय के मुताबिक सेल्फी अपलोड करने की समय सीमा सुबह 8 बजे की है। हालांकि कुछ शिक्षकों ने विभाग की इस प्रक्रिया पर अपना तर्क दिया है कि स्कूल में इंटरनेट की धीमी स्पीड और नेटवर्क की समस्या रहती है, लेकिन अधिकारी इसको नहीं मानते। इस नई प्रक्रिया से हम लोगों को काफी समस्या आ रही है। कभी नेट की स्पीड इतनी धीमी होती है कि सेल्फी पोस्ट ही नहीं हो पाती और हमें पूरे दिन की सैलरी से हाथ धोना पड़ता है।