वहीं बाराबंकी बाढ़ (Barabanki Flood) की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि रोज नदी के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रहा है। बाढ़ वाले इलाके में तैनात अधिकारी और कर्मचारी हमे लगातार अपडेट कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि अभी किसी तरह के खतरे की बात नहीं है, लेकिन टेपरा, दुर्गापुर समेत 10 से 15 गांवों में नदी की कटान शुरू हो चुकी है। फिलहाल हम लोग नदी की कदान को कम करने और बहाव को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं।