13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उर्वशी रौतेला को कुछ इस अंदाज में पटा रहे हैं मीका, देखिए वीडियो

इस गाने को देखकर आप हो जाएंगे अनुपमा, उर्वशी और मीका के फैन

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prashant Srivastava

Jul 11, 2016

urvashi

urvashi

लखनऊ.
राजधानी लखनऊ की रहने वाली सिंगर अनुपमा राग का म्यूजिक वीडियो 'लाल दुपट्टा...' सोमवार को रिलीज हो गया। मीका सिंह, उर्वषी रौतेला स्टारर इस गाने को अनुपमा राग और मीका ने गाया है। इसके बोल अनुपमा ने ही लिखे हैं और गाने को कंपोज भी उन्होंने ही किया है। इस गाने की शूटिंग लखनऊ में ही हुई है।




गाने में दिखेगा लखनवी अंदाज


गाने में लखनऊ का कल्चर साफ देखा जा सकता है। गाने के बोल में भी लखनऊ का जिक्र है। गाने की शूटिंग एमिटी यूनिवर्सिटी, हजरतगंज और रूमी गेट पर हुई है। इस गाने में मीका सिंह उर्वषी रौतेला को अपने अंदाज में मनाने की कोशिश करते हैं। अनुपमा ने पत्रकारों से बातचीत में .बताया कि लगभग साढ़े तीन मिनट का यह गाना तीन दिन में शूट हुआ। बीते दिनों अनुपमा ने 'सांवरे...' शीर्षक गाने की भी शूटिंग लखनऊ में की थी। इस गाने में उनके साथ राहत फतेह अली खान ने गाया है। इसमें कुणाल खेमू और वर्तिका सिंह नजर आएंगी। हालंकि इसकी रिलीजिंग डेट के बारे में अभी फाइनल नहीं लेकिन अनुपमा को उम्मीद है कि जल्द ही वह इसकी घोषणा करेंगी।


देखें वीडियो-


ये भी पढ़ें

image