13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sirohi Suicide Attempt: वेलेंटाइन-डे से पहले युवती के घर के बाहर आकर युवक ने छिड़का पेट्रोल, प्रेम-प्रसंग का हो सकता है मामला

Rajasthan News: वेलेंटाइन-डे से पहले एक युवक ने युवती के घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Police

अस्पताल में भर्ती युवक (फोटो: पत्रिका)

Suicide Attempt In Love Affair: वेलेंटाइन-डे से ठीक पहले आबूरोड शहर के गांधीनगर इलाके में एक युवक ने युवती के घर के बाहर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पालनपुर रैफर किया गया है।

पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गांधीनगर निवासी रवि राणा नामक युवक एक युवती के घर के बाहर पहुंचा। वहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

युवक की हालत गंभीर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पालनपुर रैफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

प्रेम-प्रसंग का हो सकता है मामला

थानाधिकारी हरचंदराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। युवती और उसके परिवार से भी पूछताछ की जाएगी।