14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: समाजकंटकों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, लोगों में आक्रोश, मामला दर्ज

सिरोही जिले के खांबल गांव में आम्बेडकर जयंती से मात्र दो दिन पूर्व शनिवार रात को समाजकंटकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

2 min read
Google source verification
ambedkar statue

फोटो पत्रिका नेटवर्क

सिरोही। सिरोही जिले के खांबल गांव में आम्बेडकर जयंती से मात्र दो दिन पूर्व शनिवार रात को समाजकंटकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला, एकत्रित होकर रोष जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आक्रोशित लोगों ने प्रतिमा स्थल के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और जयंती कार्यक्रम से पहले खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। फिलहाल मूर्ति को कपड़े से ढक दिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मामला दर्ज, जांच में जुटी पांच टीमें

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि शनिवार रात को किसी असामाजिक तत्व ने आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है, जो विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई हैं। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उपखण्ड अधिकारी हरीसिंह देवल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उपस्थित लोगों को घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं, जो मामले के विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई हैं। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
मुकेश चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक, सिरोही