लखनऊ

56 की उम्र में 26 की लैला… जब अपने से 30 साल छोटी उम्र की स्टूडेंट से प्यार कर बैठे गुरु जी

'मैं बूढ़ा नहीं हूँ और मैं अभी वो सब कुछ कर सकता हूँ जो पहले करता था' एक्सपर्ट से जानिए आखिर ऐसा क्यों सोचते हैं अधिक उम्र के पुरुष।

3 min read
Dec 27, 2022
डेटिंग पर जाने को रहते है उत्साहित 

56 साल के किशोर का दिल 26 साल की अपनी स्टूडेंट पर आ गया। पढ़ाते-पढ़ाते प्रोफेसर साहब ऐसा क्लीन बोल्ड हुए कि नैना को दिल दे बैठे। नैना भी उनकी तरफ आकर्षित हो गई। इसी तरह 50 साल के राजेन्द्र सिंह को 30 की विनिता ऐसी पसन्द आई कि उसको भगाकर शादी कर ली। यह चंद मामले हैं। मगर देश में इन दिनों ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। जहां उम्र के फासले महिलाओं और पुरुषों के लिए मायने नहीं रखते। वह अपने उम्र से कम के प्रेम में पड़ रहे हैं।

कम उम्र के साथ, डेटिंग करना पसंद

बता दें कि पुरुषों को अपने से कम उम्र की महिलाओं में क्यों इंटरेस्ट होता है, इसके कारण जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। मर्दों का छोटी उम्र की लड़कियों की तरफ अलग ही आकर्षण होता है, जिसके कई कारण हैं।

कहते हैं कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है और अब तो सोसाइटी में यह कुछ हद तक नॉर्मल भी हो चुका है। हालांकि जब बात डेटिंग की आती है, तो इसमें भी कई अलग तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। अगर बात पुरुषों की करें, तो वे कम उम्र की लड़कियों के साथ ज्यादा टाइम बिताना पसंद करते हैं। ऐसा देखा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ आदमी उन महिलाओं को डेट करना पसंद करते हैं जो उनसे उम्र में छोटी होती हैं।


ये उन्हें अपने पुराने दिनों की याद दिलाता है। उम्र बढ़ने के बाद मर्दों में यंग गर्ल्स को डेट करने में दिलचस्पी ज्यादा बढ़ जाती हैं क्योंकि उनके साथ वे अपनी लाइफ मुश्किलों को भूल जाते हैं। अपने आपको अच्छा फील हो, इसलिए वे किसी ऐसी महिला को डेट करना शुरू कर देते हैं, जो उन्हें जिंदगी का एक नया नजरिया दिखा सके। हम आपको कुछ ऐसी ही वजह बताने जा रहे हैं, जिस वजह से पुरुषों का रुझान का कम उम्र की महिलाओं की तरफ रहता।

पुरुषों में नई उम्र की लड़कियों को लेकर बढ़ा रुझान

उम्र बढ़ने के साथ पुरुष कम उम्र की महिलाओं के साथ इसलिए रहना पसंद करते हैं क्योंकि वह उन्हें लाइफ को लेकर एक नया नजरिया दिखाती हैं, जिसमें वह फ्रेशनेस फील करते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इस तरह की महिलाओं के साथ पुरुष स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं। पुरुषों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, उन्हें हर दिन एक नई परेशानियों से डील करना पड़ता है, ऐसे में किसी ऐसे को डेट करना जो टेंशन फ्री हो, उन्हें सुकून दे सकता है।


पुरुषों को लगता है कि यंग गर्ल्स को डेट करने से वे लड़ाई-झगड़े से बच सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ लोग ज्यादा स्ट्रेट फॉरवर्ड होने लगते हैं। ऐसे में उम्रदराज पुरुष अपने से कम उम्र की महिलाओं को डेट करने पर ज्यादा टोका टाकी से बच जाते हैं। उनकी लाइफ में चिक-चिक जैसी चीज कम ही रहती है और मिडिल एडल्टहुड वाले पुरुषों को यही सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है।


मनोचिकित्सक ने रखी अपनी राय

मनोचिकित्सक सिरिन ने बताया कि इस तरह की महिलाओं और पुरुषों में ठहराव की स्थिति नहीं होती वो 'मेन्टल डिसऑर्डर' के शिकार होते है। उनके मन में एक के साथ रहने की भावना नहीं होती वो अपने पार्टनर को बदलने की सोच रखते है। लेकिन एक बात कॉमन होती है। वो कम उम्र के साथी को खोजते है। क्योंकि उनके दिमाग में बिल्कुल क्लियर होता है कि मैं बूढ़ा नहीं हूं और मैं अभी वो सब कुछ कर सकता हूं जो पहले करता था।

उन्होंने कहा कि कभी -कभी ये भावना बहुत ही खतरनाक साबित भी होती है। इसलिए ऐसे पुरुषों से महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जितनी भी बात की जाए बहुत ही कम होती है।

Published on:
27 Dec 2022 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर