3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Reliance Jio ने लांच किया नया 4G फोन, फ्री में लेने के लिए ऐसे करें बुकिंग

Reliance Jio का नया 4G Phone पाने के लिए ऐसे करें बुकिंग।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Singh

Jul 21, 2017

Jio 4G Phone

Jio 4G Phone

लखनऊ. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नए धमाकेदार प्लान के साथ एक बार फिर देश के मोबाइल बाजार में खलबली मचा दी है। इस बार Reliance Jio ने बेहद सस्तेे जियो प्लान के साथ नया 4G Mobile Phone भी लांच किया है। फोन के फिचर तो लाजवाब है, इसके साथ सबसे बड़ी बता है कि आप इस फोन को फ्री में घर ले जा सकते हैं।

ऐसे फ्री में मिलेगा नया 4G फोन
15 अगस्त से रिलायंस जियो 4G मोबाइल फोन कुछ कस्टमर्स के लिए बीटा टेस्टिंग के लिए मिलेगा। इसके बाद 24 अगस्त से इस नए फोन की प्री-बुकिंग शुरु हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक फोन पहले आओ पहले पाओ की नीति पर दिया जाएगा। शनिवार को मुकेश अंबानी ने कहा कि हर हफ्ते करीब 50 लाख लोगों तक यह फोन पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। लेकिन इस फोन के लिए आपको 1,500 रुपये सिक्योरिटी डिपाजिट के रुप में देने होंगे। यह रुपये 3 साल बाद ग्राहक को कंपनी वापस कर देगी।

इस तरह करें बुक
जियो का फ्री फोन चाहने वालों के लिए कंपनी ने आसान तरीका निकाला है। फोन पाने के लिए आपके पास 24 अगस्त से मई जियो एप (My Jio App) या Jio Digital Store पर विकल्प होगा। यहां पर आप नया 4G फोन में बुक करा सकते हैं।

नये Jio 4G फोन के फीचर
- 2.4 इंच डिस्पले
- वाइस कमांड
- sos फीचर
- 22 भाषाएं
- 512 एसबी रैम
- 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज (128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं)
- डुअल सिम
- 2 मैगापिक्सल रियर और VGA फ्रंट कैमरा
- 2000mah बैटरी
- ब्लूटूथ
- FM रेडियो
साथ ही इसमें अन्य बेसिक फीचर भी शामिल हैं।
Story Loader