scriptदिनदहाड़े नशे की हालत में कार सवार ने आठ लोगों को रौंदा, मची अफरा-तफरी | car runs over 8 people in lucknow | Patrika News
लखनऊ

दिनदहाड़े नशे की हालत में कार सवार ने आठ लोगों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में दिनदहाड़े नशे की हालत में धुत कार सवार चालक ने आठ लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल हैं।

लखनऊOct 24, 2020 / 05:29 pm

Abhishek Gupta

Car

Car

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े नशे की हालत में धुत कार सवार चालक ने आठ लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल हैं। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की, वहीं सड़क पर तड़प रहे घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसा गाड़ी को चालक चला रहा था वह सरकरी विभाग के एक अधिकारी की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- हाथरस केस की SIT टीम में शामिल डीआईजी निकले घर से बाहर, तभी पत्नी ने कर ली आत्महत्या

यह है मामला-

घटना शनिवार सुबह हुसैनगंज क्षेत्र स्थित क्ले स्क्वायर के पास की है, जहां राशन की दुकान पर कई ग्राहक इकट्ठा खड़े थे। तभी सफेद रंग की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते हुए वहां पर आई और खड़े सभी लोगों को कुचल दिया। वहीं कार पास में दीवार से जा टकराई। यह देख सभी पहले इधर-उधर भागने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिर कार चालक को बाहर निकाल उसकी जमकर धुनाई की। लोगों ने उसकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। पता चला की चालक नशे में था। यह देख घर से भी कई लोग बाहर निकलकर आए और उन्होंने घायलवस्था में सड़क पर पड़े घायल लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- बिकरू कांड के 30 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, मामला दर्ज

पुलिस ने कहा यह

जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार विष्ट ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें 11 वर्षीय एक बच्चा भी है जिसका नाम जैद है। इसके अतिरिक्त अन्य घायलों के नाम राजेंद्र, जहरुन्निशा, जितेंद्र, सचिन, अनुराग, माला सोनकर व अफरोज जहां हैं। यह सभी खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में कुछ का इलाज चल रहा है और कई लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए गए। उन्होंने बताया कि कार पर आगे भारत सरकार लिखा था। वहीं माल एवेन्यू निवासी आरोपित चालक स्वामी नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में धुत पाया गया है। हालत सामान्य होने पर कार मालिक का पता लगाया जाएगा।

Home / Lucknow / दिनदहाड़े नशे की हालत में कार सवार ने आठ लोगों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो