scriptउन्नाव दुष्कर्म मामले में ये 18 गवाहों के पास है ये बड़ा सबूत, उस रात का खोलेंग सबसे बड़ा राज, SC ने दी रातों रात गनर की सुरक्षा | CBI provide Security for 18 witnesses of Unnao Rape Case | Patrika News
लखनऊ

उन्नाव दुष्कर्म मामले में ये 18 गवाहों के पास है ये बड़ा सबूत, उस रात का खोलेंग सबसे बड़ा राज, SC ने दी रातों रात गनर की सुरक्षा

-18 गवाहों को भी रातों-रात सुरक्षा दे दी गई-इनको कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है

लखनऊAug 10, 2019 / 03:09 pm

Ruchi Sharma

cbi

उन्नाव दुष्कर्म मामले में ये 18 गवाहों के पास है ये बड़ा सबूत, उस रात का खोलेंग सबसे बड़ा राज, SC ने दी रातों रात गनर की सुरक्षा

लखनऊ. उन्नाव दुष्कर्म मामले (Unnao Rape Case) में सीबीआई (CBI) लगातार छानबीन कर नए-नए खुलासे कर रही है। अब सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने पीड़िता और उसके घायल वकील के परिवार के अलावा परैवी करने वाले वकीलों को सीआरपीएफ (CRPF) की सुरक्षा देने के बाद अब सीबीआई के इन 18 गवाहों को भी रातों-रात सुरक्षा दे दी गई। इनको कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ये 18 गवाह इस मामले में कई बड़े खुलासे कर सकता है। शुक्रवार को शासन से आदेश मिलते ही रात में ही पुलिस उच्चाधिकारियों ने गवाहों की सूची और गनरों की व्यवस्था रात में ही कर दी।
यह भी पढ़ें

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता रिपोर्ट ने बढ़ाई टेशन, खून में मिले ये खतरनाक बैक्टीरिया, डॉक्टर ने किया पीड़िता के स्वास्थ्य को लेकर सबसे बड़ा खुलासा

रात में ही तैनात किए गए गनर

उन्नाव दुष्कर्म कांड में सीबीआई ने 18 स्वतंत्र गवाह बनाए हैं। अभी तक गवाहों की सुरक्षा को लेकर कोई पहल नहीं की गई थी लेकिन रायबरेली में सड़क हादसे के बाद सर्वोच्च न्यायालय के कड़े रुख पर दुष्कर्म पीडि़ता और उसके परिवार की सुरक्षा में सीआरपीएफ लगाई गई है। पीडि़ता के तीनों वकीलों को भी यह सुरक्षा मिली है। सीबीआई ने जिन 18 लोगों को गवाह बनाया है, उनकी सुरक्षा के लिए गनर दिए जाएं। इस आशय का आदेश शुक्रवार देर शाम रात एसपी को मिला तो उन्होंने गवाहों की सूची लेकर तत्काल गनर का प्रबंध किया। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि 18 गवाहों को गनर दिए गए हैं, जिनकी रात में ही तैनाती के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें

उन्नाव रेप केस में आया एक नया मोड़, ट्रक ड्राइवर ने बदला अपना बयान, जब

CBI ने की पूछताछ तब किया असली कहानी का खुलासा

इन 18 गवाहों की मिली सूची

एेसा माना जा रहा है कि दुष्कर्म पीडि़ता के पिता का इलाज करने तथा पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी मुख्य गवाह हैं, ऐसे मेें उन्हें भी सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार तक डॉक्टरों की भी सुरक्षा तय की जा सकती है। आईजी एसके भगत के मुताबिक 18 गवाहों की सूची मिली थी, जिन्हें गनर देने के लिए एसपी को निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें

उन्नाव रेप केस : 6 जगह फ्रैक्चर, इंटरनल ब्लीडिंग, बहा 3 यूनिट खून, मां बाहर निकले वाले हर डॉक्टरों से कहती है ये बात… सून निकल आएंगे आंसू


आरोपी चालक और क्लीनर का होगा नार्को टेस्ट

वहीं जेल में बंद उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में आरोपी ट्रक चालक व क्लीनर का नार्को, ब्रेन मैपिंग और ब्रेन फिंगर प्रिंट टेस्ट कराया जाएगा। विवेचनाधिकारी की अपील पर सीबीआई कोर्ट के प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुब्रत पाठक ने इसकी अनुमति दे दी। कोर्ट में अपील दाखिल करते हुए विवेचनाधिकारी सीबीआई के डिप्टी एसपी राम सिंह ने बताया कि इन टेस्ट के लिए ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास ने बयान दर्ज कराकर सहमति दे दी है।

Home / Lucknow / उन्नाव दुष्कर्म मामले में ये 18 गवाहों के पास है ये बड़ा सबूत, उस रात का खोलेंग सबसे बड़ा राज, SC ने दी रातों रात गनर की सुरक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो