लखनऊ. 50 बच्चों के यौन शोषण (Child Abuse) मामले के आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन (Rambhavan) की कोरोना जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जेई की कस्टडी रिमांड अर्ज़ी पर मंगलवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। कोर्ट अब इस मामले में बुधवार को फैसला सुना सकती है। सुनवाई के दौरान सीबीआई और आरोपी के वकीलों ने कोर्ट में अपनी-अपनी दलीलें और दावे पेश किए।