scriptRepublic Day 2019 : प्रदेश भर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई | cm yogi adityanath ram naik akhilesh yadav mayawati wishesh | Patrika News
लखनऊ

Republic Day 2019 : प्रदेश भर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

देशभर में आज 70वें Republic Day की धूम, राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओ और हस्तियों ने दी लोगो को शुभकामनाये

लखनऊJan 26, 2019 / 04:55 pm

आकांक्षा सिंह

lucknow

Republic Day 2019 : प्रदेश भर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ. देशभर में आज 70वें गणतंत्र दिवस (Gantantra Divas) की धूम है। 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश के सभी धर्म और जाति के लोग इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाते हैं। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गणतन्त्र दिवस (Gantantra Divas) के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग की याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस देशभक्तों के सपनों की प्रतिबद्धता का संकल्प दिलाता है। इसेक बाद आज सीएम बजे 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 9:00 ध्वजारोहण करेंगे। वहीं वे विधान भवन के सामने होने वाले गणतंत्र दिवस पर समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 12:00 बजे छात्रवृत्ति वितरण समारोह होगा। डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि में छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया है। वहीं प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी गणतन्त्र दिवस की बधाई दी।

 

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%97%E0%A4%A3%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

जनेश्वर पार्क में होगा ध्वजारोहण

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी है। वहीं आज वे जनेश्वर पार्क में 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज के अभिवादन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1088677137249382400?ref_src=twsrc%5Etfw
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव ने भी ट्वीट के माध्यम से देशवासियों को गणतन्त्र दिवस शुभकामनाएं दी हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%97%E0%A4%A3%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Lucknow / Republic Day 2019 : प्रदेश भर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो