scriptकानपुर रेल हादसा पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों के लिए दिए ये आदेश.. कर दी बड़ी घोषणा | CM Yogi Adityanath tweet on PoorvaExpress train accident | Patrika News
लखनऊ

कानपुर रेल हादसा पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों के लिए दिए ये आदेश.. कर दी बड़ी घोषणा

कानपुर रेल हादसा पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों के लिए दिए ये आदेश.. कर दी बड़ी घोषणा

लखनऊApr 20, 2019 / 11:52 am

Ruchi Sharma

लखनऊ. हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच शुक्रवार देर रात पटरी से उतर गए। इसमें 30 लोग जख्मी हो गए। हादसा कानपुर के रूमा गांव के नजदीक हुआ। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए ट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि रूमा गांव के पास पूर्वा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना दुःखद है, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बात कर घायलों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि पूर्वा एक्सप्रेस की ख़बर से मन आहत है। हम ईश्वर से सभी प्रभावित परिवारों तथा घायल यात्रियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।
ट्रेन पलटने से यात्रियों में हाहाकार मच गया। इस बड़ी घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। कानपुर के डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि अभी तक किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
चार कोच पलटे

ऐसा बताया जा रहा है कि 12 में से चार कोच पूरी तरह से पलट गए। रेलवे की प्रवक्ता स्मिता वत्स शर्मा ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विप्मेंट्स को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर हुआ है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1119482429268348929?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Lucknow / कानपुर रेल हादसा पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों के लिए दिए ये आदेश.. कर दी बड़ी घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो