scriptएक सर्वे में सीएम योगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये बात, पूरे देश में छा गए | cm yogi adityanath world famous chief minister | Patrika News
लखनऊ

एक सर्वे में सीएम योगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये बात, पूरे देश में छा गए

CM Yogi Adityanath की लोकप्रियता को देश में पहला स्थान मिला हैं

लखनऊAug 18, 2019 / 09:30 am

Ruchi Sharma

cm yogi

एक सर्वे में सीएम योगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये बात, पूरे देश में छा गए

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सत्ता संभालते के बाद पूरी देश की निगाहें अपने ओर खींच ली। प्रधानमंत्री बनने के बाद मीडिया में जो दबदबा नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का था। तकरीबन वही दबदबा सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का यूपी की सत्ता में काबिज होने के बाद दिखा रहा है। एक सर्वे के अनुसार उनको देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया गया है। उनकी लोकप्रियता को देश में पहला स्थान मिला हैं।
एक निजी एजेंसी के मुताबिक देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर एक सर्वे किया। सर्वे में पता चला गी दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले स्थान पर बने हैं। सर्वे के अनुसार उनको 20 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर उनके अधिक अनुभवी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दस प्रतिशत मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडवनीस हैं।
यह भी पढ़ें

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आई बड़ी खबर, देर रात सीएम योगी ने राज्यपाल की मुलाकात, थमाएं इन 8 लोगों के नामों की लिस्ट

इनको मिला ये स्थान

मॉडलिंग कर चुके फडवनीस को आठ प्रतिशत लोकप्रियता मत मिला है। चौथे स्थान पर संयुकत रूप से दिल्ली के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तथा ओडिशा के नवीन पटनायक हैं। इनको पांच-पांच प्रतिशत मत मिले हैं। खबरिया चैनल व निजी सर्वे एजेंसी ने देश में 97 संसदीय तथा 194 विधानसभा क्षेत्र में 12000 लोगों की प्रतिक्रिया ली थी। इनमें 33 प्रतिशत शहरी मतदाता थे।
दूसरे नम्बर पर बने नीतीश कुमार

मूड ऑफ दि नेशन 2019 सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ सर्वश्रेष्ठ हैं जिन्हें 20 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। इनके बाद नंबर दो पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। एक और नंबर दो का फासला 50 फीसदी से अधिक का है। इस बार 29 राज्यों में यह सर्वे किया गया था। जानकारी हो कि इससे पहले भी बीते वर्ष एक सर्वे में योगी आदित्यनाथ के लोकप्रियता में मध्य प्रदेश के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को पीछे छोड़ा था।

Home / Lucknow / एक सर्वे में सीएम योगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये बात, पूरे देश में छा गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो