scriptAzadi Ka Amrit Mahotsav : सीएम योगी का आदेश स्वतंत्रता दिवस पर कोई छुट्टी नहीं, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार सब खुलेंगे | CM Yogi order Independence Day is not a holiday schools colleges offices markets will all open Azadi Ka Amrit Mahotsav | Patrika News
लखनऊ

Azadi Ka Amrit Mahotsav : सीएम योगी का आदेश स्वतंत्रता दिवस पर कोई छुट्टी नहीं, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार सब खुलेंगे

Independence Day 2022 स्वतंत्रता दिवस 2022 पर उत्तर प्रदेश में ‘छुट्टी’ नहीं होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहम निर्णय लिया है कि, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय, सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेगा।

लखनऊJul 15, 2022 / 01:00 pm

Sanjay Kumar Srivastava

independence_day1.jpg

Independence Day

स्वतंत्रता दिवस 2022 पर उत्तर प्रदेश में ‘छुट्टी’ नहीं होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहम निर्णय लिया है कि, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय, सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेगा। इस सम्बंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहाकि, राष्ट्रीय पर्व पर कोई भी छुट्टी मनाने न जाए। यूपी सहित पूरे देश में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर, आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष सभी स्कूल और संस्थानों पर सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें यूपी के सभी घरों और सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस 2022 की तैयारी पर समीक्षा बैठक

स्वतंत्रता दिवस 2022 की तैयारी की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहाकि, इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस काफी अलग और खास है। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। हमें इसे विशेष तरीके से मनाना है। हम बहुत रचनात्मक गतिविधियां कर सकते हैं। हर एक जिला इसे एक कार्यक्रम के तौर पर तैयार करे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी जगहों पर कार्यक्रम हों।
यह भी पढ़ें – Corona Virus Update : खुशखबर, बूस्टर डोज लगवाने का बदला नियम, अब नौ माह नहीं छह माह में लगेगी बूस्टर डोज

स्वतंत्रता दिवस पर सब खुलेगा

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहाकि, सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय, सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर और बाजार बंद नहीं होगा। आजादी के अमृत पर्व पर हर तरफ उत्सव का माहौल रहे।
यह भी पढ़ें – यूपी में मानसून से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिमी वर्षा, पर इस जिले हुई सामान्य वर्षा जानें नाम

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी पर जोर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहाकि, 11 से 17 अगस्त तक देश स्वतंत्रता सप्ताह मनाएगा। इस दौरान सभी के घरों, सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाना तय हुआ है। समाज के हर वर्ग, हर तबके, हर सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला स्वयंसेवी संगठनों, खेल, व्यापारिक संगठन आदि को जोड़ें। हर कोई अपने तरीके से स्वतंत्रता सप्ताह से जुड़े, ऐसा हमारा प्रयास हो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानी वीरों के स्वजन को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाए।
पूरे सात दिन उत्सव का माहौल

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि, पूरी दुनिया देखे, ऐसा माहौल रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस अविस्मरणीय अवसर पर कोई भी छुट्टी मनाने न जाए। उद्देश्य यही है कि यह पर्व मात्र एक सरकारी कार्यक्रम न रहे, बल्कि हर एक नागरिक का कार्यक्रम बने। पूरे सात दिन तक उत्सव का माहौल हो।
देशभक्ति गीत बच्चों को कंठस्थ कराएं

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि, कानपुर के श्यामलाल गुप्ता जी का लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा सहित अन्य देशभक्ति गीतों का सस्वर गान हो। बच्चों को इन गीतों के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कंठस्थ कराएं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर दीपावली जैसी साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए।
आजादी का अमृत महोत्सव

15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने तो आज से अगले 75 दिनों तक कोरोना टीके की बूस्टर डोज भी फ्री कर दी है। यूपी में भी आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो