सपा, बसपा या कांग्रेस ने कुछ नहीं किया सोमवार को आजमगढ़ की सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76.14 करोड़ रुपए की लागत वाली आजमगढ़ की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि ये काम सपा, बसपा या कांग्रेस ने नहीं किया। उनके लिए सिर्फ अपना परिवार ही प्रदेश और देश था। मोदी जी के लिए पूरा देश और मेरे लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है।
मोदी जी की वैक्सीन कहते थे अखिलेश सीएम योगी ने कहा कि, कोरोना वैक्सीन को अखिलेश यादव मोदी जी की वैक्सीन कहते हैं। संकट की घड़ी में वे आजमगढ़ को लावारिस छोड़कर विदेश घूम रहे थे।
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ सीएम योगी ने जनता से पूछा कि कितने लोगों ने ये वैक्सीन लगवा ली है, हाथ उठाकर बताएं। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई, वे तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर फ्री में वैक्सीन लगवा लें जिन्होंने दूसरी डोज नहीं ली है वे तत्काल दूसरी डोज ले लें। कोरोना अभी खत्म नहीं है। दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा है इसलिए सभी को अभी कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाए रखना है।
सपा के राज में माफियाओं की सम्पत्ति बढ़ी सपा के साथ बसपा और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब इन दलों की सरकार थी इन्होंने प्रदेश और देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। सपा के राज में माफियाओं की सम्पत्ति बढ़ी। आजम खां जैसे लोग दलितों का उत्पीड़न करते थे। आज माफियाओं की संपत्तिपर बुल्डोजर चल रहा है तो विपक्षा को दर्द हो रहा है।
विपक्षी पार्टिंयां जब सत्ता में थीं गरीब को कुछ नहीं मिलता था सीएम योगी ने आरोप लगाया कि, विपक्षी पार्टिंयां जब सत्ता में थीं तो गरीब का अनाज खा लिया जाता था। गरीब को कुछ नहीं मिलता था। लोग, डर के माहौल में जीते थे। जब कोरोना का आतंक था तब बुआ-बबुआ, भाई-बहन सब गायब थे। सिर्फ भाजपा के लोग, हम लोग मदद कर रहे थे। जो संकट का साथी हो वही असली साथी होता है।