19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के कर्मचारियों और पेंशनरों को CM योगी कल देंगे बड़ी सौगात, जानें क्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के परिवारों को गुरुवार को कैशलश इलाज की सुविधा देंगे। इन परिवारों को आयुष्मान योजना में पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Jul 20, 2022

cm_yogi_will_provide_cashless_treatment_facility_to_employees_and_pensioners.jpg

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों को कैशलश इलाज की सुविधा दी जाएगी। सीएम योगी 21 जुलाई यानी गुरुवार को लोक भवन में दोपहर 21 जुलाई से इसका विधिवत शुभारंभ करने जा रहे हैं। हालंकि इस मौके पर कुछ कर्मचारियों और पेंशनरों को हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा। बता दें की कर्मचारियों और पेंशनरों को इस योजना के तहत लाभ देने और जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर उनका पंजीकरण भी शुरू कर दिया है।

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा

गौरतलब है की भाजपा की तरफ से लोक कल्याण संकल्प पत्र में सभी कर्मचरियों और पेंशनरों के परिवारों को कैशलेश इलाज की सुविधा दिए जाने का वादा किया गया था। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए सीएम योगी ने 21 जुलाई का दिन चुना है। गुरुवार को सीएम योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्माचारी कैशलेश चिकित्सा योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

5 लाख तक के इलाज की मिलेगी मुफ्त सुविधा

आपको बता दें की इस योजना से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा उनके परिवार भी लाभांवित होंगे। ऐसे में लाभुकों की संख्या 80 लाख के करीब होगी। इन परिवारों को आयुष्मान योजना में पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी। जबकि सरकारी अस्पतालों में इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। सभी कर्मचारियों का हेल्थ कार्ड होगा, जिस पर एक यूनिक नंबर दिया जाएगा।