scriptगुजरात में उत्तर भारतियों पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका | Congress protest against attack on north indians in Gujrat | Patrika News
लखनऊ

गुजरात में उत्तर भारतियों पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

जरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

लखनऊOct 09, 2018 / 07:22 pm

Prashant Srivastava

kk

गुजरात में उत्तर भारतियों पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

लखनऊ. गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सरकार का पुतला फूंका। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर प्रदेश की सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदर्शन कर विरोध किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश और गुजरात दोनों राज्य सरकारें गरीब, मजदूर और विस्थापित उन नागरिकों के बारे में बात न करके दूसरी पार्टियों पर उलूल-जुलूल आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं कानून व्यवस्था पूरी तरह से राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है यह राज्य सरकार को ही सुनिश्चित करना है कि उसके राज्य में निवास करने वाले किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न हो परन्तु यहां न केवल उत्पीड़न किया गया है बल्कि उनकी सम्पत्ति लूटी गयी है और उन्हें राज्य छोड़ने के लिए विवश किया गया है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किये गये विरोध प्रदर्शन के तहत जनपद गोण्डा, बस्ती, बाराबंकी, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, फैजाबाद, सुलतानपुर, इलाहाबाद, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, मथुरा, पीलीभीत, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गौतमबुद्धनगर सहित लगभग सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, अंशू अवस्थी, शैलेंद्र तिवारी, विनोद मिश्रा, शिव पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव समेत तमाम कांग्रेसियों ने इसमें हिस्सा लिया।
gg
महिला कांग्रेस की मीटिंग

कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला कांग्रेस की ऑर्गनाइज्ड व अनऑर्गनाइज्ड सेल की मीटिंग आयोजित की गई। इसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य व इस सेल की को-ऑर्डिनेटर प्रतिष्ठा सिंह ने भी हिस्सा लिया। एआईएमसी यूपी की मध्य जोन इंचार्ज ममता चौधरी ने बताया ऑर्गनाइज्ड व अनऑर्गनाइज्ड सेल को एक्टिव किया जा रहा है ताकि उनके मुद्दे भी उठाए जा सकें जिनके बारे में चर्चाएं कम ही होती है। इस दौरान दक्षिण जोन की इंचार्ज प्रतिभा अटल भी मौजूद रहीं।

Home / Lucknow / गुजरात में उत्तर भारतियों पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो