Dengue Virus: लखनऊ डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है,स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
Dengue Update: लखनऊ में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। 36 नए मरीजों में इसकी पुष्टि हुई। इंदिरा नगर और चिनहट इलाके में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। दोनों जगहों पर पांच-पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा मच्छर जनित स्थितियां पाए जाने पर छह घरों के मालिकों नोटिस जारी किया गया।
डेंगू मरीजों बढ़ी संख्या
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि इन्दिरानगर और चिनहट इलाके में सर्वाधिक पांच-पांच डेंगू के मरीज मिले हैं। अलीगंज और एनके रोड इलाके के चार-चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा सरोजनी नगर, रेड क्रॉस , मलिहाबाद में तीन-तीन एवं चंद्र नगर, मलिहाबाद, सिल्वर जुबली तथा टूडियागंज में दो-दो डेंगू के मरीज सामने आए हैं। वहीं मोहनलालगंज में एक मरीज मिला।
लगातार हो रहा निरीक्षण
स्वास्थ्य टीमों ने 1253 घरों एवं आस-पास मच्छर जनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। इसमें 6 घरों में मच्छर जनित स्थितियां पाए जाने पर सभी को नोटिस जारी किया गया। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने विभिन्न स्थानों एवं भवनों का निरीक्षण कर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया।
इन क्षेत्रों में रही फागिंग
इसके अतिरिक्त डेंगू पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सीएमओ एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों ने अमीनाबाद के हाथीखाना प्राथमिक विद्यालय, एस केडी स्कूल, पलटन छावनी, विराट खंड चौराहा, अनौरा गांव अमौसी स्टेशन, सेवा सदन पीएचसी, सुरेन्द्र नगर निगम डिग्री कालेज, शनि देव मंदिर पराग मार्ग के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग कराया।
चिकित्सक के सलाह पर खाए दवाएं
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि बुखार होने पर खुद से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श से ही दवा खाएं। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी के लिए सीएमओ कार्यालय कंट्रोल रूम 0522-2622080, आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमान कंट्रोल सेंटर) 0522-4523000 व हैलो डॉक्टर नम्बर 0522-3515700 पर सम्पर्क करने से सहायता मिलेगी।
--