scriptचुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का लखनऊ दौरा आज | dharmendra pradhanup assembly election 2022 bjp | Patrika News
लखनऊ

चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का लखनऊ दौरा आज

चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार यह तीन दिवसीय दौरा करेंगे।

लखनऊSep 22, 2021 / 09:17 am

Pragati Tiwari

लखनऊ. up assembly election 2022 विधानसभा चुनाव 2022 का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में सभी पार्टियां जनता को आकर्षित करने में लगी है। सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति पर बहुत तेज़ी से काम कर रही हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आज लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं।
यूपी असेम्ब्ली एलेक्शंस up assembly election 2022 की नज़र से यह एक महत्त्वपूर्ण दौरा माना जायेगा। धर्मेंद्र प्रधान dharmendra pradhan चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार यह तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर एक आयोजन होगा जिसमे विधानसभा चुनाव 2022 की विशेष रणनीति तैयार की जाएगी और चुनाव की दृस्टि से महत्वपूर्ण मुददों पर विशेष चर्चा होगी।
दो चरणों में होगा बैठक का आयोजन
लखनऊ में पहले चरण की बैठक करने के बाद धर्मेन्द्र प्रधान 23 को गोरखपुर जाएंगे । इसके बाद वहां पर बैठक करेंगे। इसके बाद 24 सितम्बर को एक बार फिर वह अगले चरण की बैठक करेंगे। सभी जिम्मेदार नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है, सभी के पास चुनावी राजनीति और चुनावी रणनीति और अनुभव है। उन सभी लोगों को चुनावी तैयारियों में लगाया जाएगा।

बैठक में कौन कौन होगा शामिल
इस बैठक में चुनाव प्रभारियों की टीम और संगठन प्रभारियों की टीम शामिल होगी जिनमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ और नेता भी शामिल होंगे। इनके अलावा पश्चिम क्षेत्र में लोकसभा सदस्य संजय भाटिया, संजीव चौरसिया, अवध में राष्ट्रीय मंत्री वाय सत्या कुमार, सुधीर गुप्ता, गोरखपुर में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और काशी में सुनील ओझा भी मौजूद होंगे।
इसके पहले दिल्ली में भी हुई है बैठक
up assembly election 2022 को ध्यान में रखते लखनऊ आने की रणनीति और यहाँ होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में भी ऐसी ही बैठक का आयोजन हुआ है और बूथ को मज़बूत करने को लेकर भी विशेष चर्चा हुई है।

Hindi News/ Lucknow / चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का लखनऊ दौरा आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो