12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली विभाग को मिलेगा भ्रष्टाचार से छुटकारा, बुधवार को मंत्री AK शर्मा खुद करेंगे सुनवाई

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने पूरी तरह से बिजली विभाग को सुधारने का बीड़ा उठा लिया है। जिसमें ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार अब वो बुधवार को राज्य स्तरीय जनसुनवाई खुद करेंगे। जिसमें डिस्काम स्तर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा मामले का निस्तारण तत्काल किया जाएगा।  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Jul 19, 2022

File Photo of Minister AK Sharma

File Photo of Minister AK Sharma

यूपी में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार 20 जुलाई, 2022 महीने के तीसरे बुधवार को दिन में 12 बजे से राज्य स्तरीय जनसुनवाई करेंगे और शिकायतकर्ता से वर्चुअल संवाद कर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी डिस्काम द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई, 2022 मंगलवार को ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार प्रबन्ध निदेशक स्तर पर हुई जनसुनवाई में कुल 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

यह भी पढे:शिव मंदिर जिसके डर से औरंगजेब को भी भागना पड़ा, और फिर शुरू हुआ जलाभिषेक

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न डिस्काम में कुल 34 मामले आये, जिसमें 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष 28 मामलों के निस्तारण हेतु कार्यवाही चल रही है।

यह भी पढे: ITI में शुरू हो गया रोजगार मेला, 8वीं से लेकर 12वीं और ग्रेजुएट तक को मिलेगी नौकरी, ऐसे करें आवेदन


मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को राज्य स्तर पर स्वंय ऊर्जा मंत्री एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की जाती है। इस जनसुनवाई में ऐसे मामले संज्ञान में लाये जाते है जिनका निराकरण स्थानीय स्तर पर व डिस्काम स्तर पर नहीं हो पाता है, उनकी सुनवाई की जाती है। साथ ही ऐसे मामले जिनकी शिकायते मुख्यमंत्री पोर्टल, ऑनलाइन शिकायत, मंत्रीगण व सासंद एवं विधायक के वहां की गयी शिकायतों का भी संज्ञान लिया जाता है तथा शिकायतकर्ता से वर्चुअल संवाद कर समस्या की वास्तविकता जानने की भी कोशिश की जाती है।