लखनऊ

Retired DG Dinesh Sharma Update: मैं अपनी ताकत और स्वास्थ्य खोता जा रहा हूं यह सुसाइड नोट में लिखकर सेवानिवृत्त आईजी ने गोली मार लिया

Lucknow Ex. DG Dinesh Sharma Update: परिवार वालो का रो- रो कर बुरा हाल है, किसी को समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ किया।

less than 1 minute read
Jun 06, 2023
Retired DG Dinesh Sharma Update

DG Dinesh Sharma Update: लखनऊ में मंगलवार सुबह एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई। जब यूपी के रिटायर्ड डीजीपी दिनेश शर्मा ने गोमती नगर में खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली से उड़ा लिया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। गोमती नगर के विशाल खंड दो की ये घटना है।

अचानक से चली गोली , घर वाले दौड़े

जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज सामने आई। इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है,हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है,लेकिन माना जा रहा है कि पारिवारिक कारण या कोई बीमारी इसकी वजह हो सकती है।

सभी को चौंकाया

पूर्व पुलिस महानिदेशक और आईपीएस अफसर रहे शख्स अगर इस प्रकार से आत्महत्या करते है तो यह एक चौकाने वाली बात है। आत्महत्या करना या उसके बारे में सोचना बहुत बड़ा कदम होता है। पुलिस का कहना है कि वो परिवार वालों से पूरी बात करने पर ही आत्महत्या का खुलासा हो पायेगा। अभी कुछ भी कहना सही नहीं है।

Updated on:
06 Jun 2023 12:41 pm
Published on:
06 Jun 2023 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर