scriptपूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क | Ex MP Rizwan Zaheer property worth about 4 crores attached | Patrika News
लखनऊ

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

Rizwan Zaheer action जिला प्रशासन ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। हत्या की साजिश तथा गैंगेस्टर में जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, अपनी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज के साथ जेल में हैं।

लखनऊMay 12, 2022 / 04:54 pm

Sanjay Kumar Srivastava

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

जिला प्रशासन ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। हत्या की साजिश तथा गैंगेस्टर में जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, अपनी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज के साथ जेल में हैं। गैंगेस्टर के तहत प्रशासन ने उनकी कोठी, जमीन व तीन बैंक खातों को जब्त कर लिया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब चार करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रशासन ने तुलसीपुर नगर में डुग्गी-मुनादी कराकर जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
डीएम श्रुति का आदेश

डीएम श्रुति के आदेश पर गुरुवार को तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे ने सीओ प्रभात कुमार व भारी फोर्स के साथ पूर्व सांसद की शीतलापुर गांव स्थित कोठी पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि, पूर्व सांसद की पत्नी सैय्यदा हुमा फातिमा के नाम गाटा संख्या 298 में स्थित कोठी को जब्त कर लिया गया है। कोठी के प्रत्येक कमरे की वीडियोग्राफी कराई गई है। कोठी की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इसके अलावा एक प्लाट भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें

सरकारी कार्यक्रमों के संबंध में यूपी सरकार ने जारी किया नया प्रोटोकॉल, विधायक के रहते पूर्व मंत्री को नहीं बनाया जाएगा मुख्य अतिथि

तीन बैंकों के खाते जब्त

पूर्व सांसद के नाम भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में स्थित खातों को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त की गई सभी संपत्तियों व बैंक खातों की कीमत करीब चार करोड़ रुपए है। उनके आवास की पैमाइश भी की गई है। उनके घर के अंदर रखे सामानों की सूची बनाई गई है।
यह भी पढ़ें

सांसद वरुण गांधी ने अपनी सरकार भाजपा पर एक बार फिर साधा निशाना

रिजवान जहीर टॉपटेन की सूची

एसडीएम ने बताया कि, पूर्व सांसद का नाम प्रदेश के गैंगेस्टर आरोपियों में टॉपटेन की सूची में शामिल है। पूर्व सांसद के जमीनों की पड़ताल की जाएगी। अगर कहीं अवैध कब्जा मिला तो उसपर बुल्डोजर भी चलाया जाएगा।
राजनीतिक द्वेष की वजह से हुई कार्रवाई

पूर्व सांसद रिजवान जहीर के छोटे भाई सलमान जहीर का कहना है कि हम लोगों को कुर्की की कोई सूचना प्रशासन ने नहीं दी थी। यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के कारण की गई है।

Home / Lucknow / पूर्व सांसद रिजवान जहीर की करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो