ऑल इंडिया उलमा बोर्ड ने 'राम जन्मभूमि' फिल्म की अभिनेत्री नाजनीन पाटनी पर इस्लाम के खिलाफ किरदार निभाने का आरोप लगाते हुए उन्हें इस्लाम से खारिज किया गया है।
लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की फिल्म 'राम जन्मभूमि' को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं की नाराजगी जारी है। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने फिल्म पर बैन लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने के बाद, फिल्म की अदाकारा अदाकारा नाजनीन पाटनी को इस्लाम से खारिज कर दिया है।
मंगलवार को ऑल इंडिया उलमा बोर्ड की मध्य प्रदेश इकाई ने 'राम जन्मभूमि' की एक्ट्रेस नाजनीन पाटनी के खिलाफ फतवा जारी किया है। बोर्ड ने फिल्म की अभिनेत्री पर इस्लाम के खिलाफ किरदार निभाने का आरोप लगाते हुए उन्हें इस्लाम से खारिज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले ऑल इंडिया उलमा बोर्ड फिल्म निर्देशक व अभिनेता सैयद वसीम रिजवी के खिलाफ भी इसी तरह का फतवा जारी कर चुका है।
रिजवी बोले- शर्मनाक
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व फिल्म के निर्माता वसीम रिजवी ने फतवे का विरोध करते हुए कहा है कि पहले फिल्म रोकने को लेकर धमकी और अब फतवा देकर उन्हें निशाना बनाया जाना शर्मनाक है।