12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राइवेट पार्ट के पास छुपाकर ला रहा था 1 करोड़ का Gold, छोटी सी हरकत से पकड़ा गया

Gold Smuggling in India भारत में सोने की तस्करी के लिए कई तरह के ट्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे एयर पोर्ट पर चेकिंग के समय बचा जा सके। ऐसी ही एक तरीके की ट्रिक की जानकारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई। जहां सोने की तस्करी के लिए अपने प्राइवेट पार्ट का इस्तेमाल किया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Feb 26, 2022

File Photo of Gold Smuggling

File Photo of Gold Smuggling

Smuggling of Gold उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनें इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अक्सर सोने की तस्करी करने वालों को पकड़ा जाता है। एक बार फिर से सीआईएसएफ़ के जवानों ने सोने की तस्करी करने वालों को पकड़ा है। जिनके पास से करोड़ो का सोना मिला है।

Gold Smuggling 5 गिरफ्तार

लखनऊ हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को 1.31 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दुबई से आए 3 यात्री भी शामिल हैं।

Gold Smuggling इंटेलिजेंस इनपुट पर छापा मारा

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, "विशिष्ट सूचना पर सीमा शुल्क टीम ने 3 लोगों को रोका और उनकी तलाशी ली। उनकी व्यक्तिगत खोज के दौरान, पूरी तरह से 3,093 ग्राम वजन के सोने के पेस्ट के पैकेट बरामद किए गए। इन्हें बड़ी चालाकी से बेल्ट क्षेत्र के अंदर और दोनों यात्रियों द्वारा पहनी गई जींस के अंदरूनी हिस्से में छुपाया गया था। वहीं उनके एक साथी ने जींस के अंदर प्राइवेट पार्ट के पास छुपाकर सोना रखा हुआ था। ऐसे अंदर सोने को रखने का तरीका जानकार अधिकारी भी हैरान थे। वहीं तीसरे यात्री की पहचान दोनों यात्रियों ने अपने हैंडलर के रूप में की।" अधिकारी ने कहा कि सोने के पेस्ट से 1,31,09,250 रुपये मूल्य का 2,497 ग्राम मानक सोना बरामद हुआ है।

Gold Smuggler Handler

पूछताछ के दौरान, हैंडलर ने स्वीकार किया कि उसे दो यात्रियों के साथ सोने का पेस्ट दो सहयोगियों को सौंपना था, जो हवाई अड्डे के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। इन दोनों की भी पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। सभी 5 व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों टसकारों और बाहर खड़े दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए बरामद सोना जब्त कर लिया गया। सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें एक अदालत के सामने पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आगे की पूछताछ की जरूरत नहीं है।