27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां एक साथ मिले 16 नए कोरोना संक्रमित, HIV मरीज ने छह दिनों में दी कोविड-19 को मात

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 277 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 6823 पहुंच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 May 2020, 5:41 PM IST

corona.jpg

Covid 19

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 277 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 6823 पहुंच गई है। इनमें 2790 एक्टिव मामले हैं तो वहीं 3855 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 178 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें जौनपुर में 16, मोरादाबाग व मुजफ्फरनगर में 10-10, औरैया में 5, प्रतापगढ़ में चार, हरदोई में एक नए मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को मुजफ्फरनगर में 83 वर्षीय कोरोना पोजेटिव बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। इस बीच एक एचआईवी पॉजिटिव मरीज ने भी कोरोना को छह दिन के भीतर मात दे दी है।

ये भी पढ़ें- कोरोना मरीजों को लेकर सरकार ने बदले नियम, अब इतने समय में किया जाएगा अस्पताल से डिस्चार्ज

आसान नहीं था अस्पताल के लिए-

मंगलवार को एचआईवी पॉजिटिव मरीज ने महज छह दिनों में कोरोना को मात दे दी, जो अपने आप में प्रदेश का पहला केस है व लखनऊ के केजीएमयू अस्तपाल के लिए खुशी की बात भी है। 34 वर्षीय मरीज दिल्ली से 19 मई को गोंडा में अपने गांव के लिए निकला था। रास्ते में सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। उसके सिर में चोट लग गई। जिसके बाद उसे केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में चोट लगने के कारण वह मानिसक रूप से बीमार हो गया था। तो उसकी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता था। साथ ही वह एचआईवी पॉजिटिव और कोरोना जांच में भी पॉजिटिव पाया गया। एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। अस्पताल के लिए ऐसे में यह चुनौतीपूर्ण मामला था। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने हार नहीं मानी। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट का कहना है कि मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और कोरोना वार्ड में लगे डॉक्टरों की टीम ने संयुक्त रूप से इलाज की रणनीति बनाई। पूरी टीम की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि सर्जरी के बाद मरीज की न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की समस्या खत्म हो गई है। एक तरह से यह मरीज तीन बीमारी से ग्रसित हो गया था लेकिन छह दिन में ही उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

ये भी पढ़ें- अब यहां फूटा कोरोना बम, मिले एक साथ 33 पॉजिटिव मरीज