27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब यहां फूटा कोरोना बम, मिले एक साथ 33 पॉजिटिव मरीज

एकाएक दोगुनी हुई यहां कोरोना मंरीजों की संख्या, मिले 33 नए मरीज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 May 2020, 9:44 PM IST

Corona

Corona

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मंगलवार को कोरोना बम फूटा है। यहां एक साथ 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी मरीजों को आईसोलेशन के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को मिले ढाई दर्जन पॉजिटिव मरीजों में दर्जन भर के ज्यादा मरीज मुम्बई से आए प्रवासी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश मोहन श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसजीपीजीआई से आज मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें कुल 33 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 80 हो गई है। जबकि कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 71 है और 9 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- प्रशांत कुमार बने राज्य के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, यूपी पुलिस में हुए ट्रांसफर

इन इलाकों स मिले मरीज-

आपको बता दें कि आज मिले मरीजों में जिले के गौरीगंज में 6, सिंहपुर ब्लाक में 6, जगदीशपुर ब्लाक में 4, भेटुआ ब्लाक में 4, बाजार शुकुल ब्लाक में 4, जामो ब्लाक में 3, शाहगढ़ और मुसाफिरखाना ब्लाक में 2-2 व तिलोई और संग्रामपुर ब्लाक में 1-1 केस पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में 300 से अधिक चमगादड़ मिले मृत, लोगों में फैला कोरोना फैलने का डर

इससे पहले मिले थे आठ नए मामले-

इससे पूर्व 19 मई को यहां 8 कोविड-19 के मरीज मिले थे। मामले की पुष्टि अमेठी डीएम अरुण कुमार ने की थी। अमेठी डीएम अरुण कुमार ने बताया था कि अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना में कोरोना के आठ पाजिटिव केस मिले हैं। ये सभी मुंबई, छत्तीसगढ़ और बिहार प्रदेश से जिले में आए हैं।