27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के हुए ट्रांसफर, प्रशांत कुमार बने राज्य के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

उत्तर प्रदेश पुलिस में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 10 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 May 2020, 9:00 PM IST

IPS transfer

IPS transfer

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है, इसमें 10 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री को हटाकर उनकी जगह प्रशांत कुमार को लाया गया है। अब प्रशांत कुमार यूपी के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर होंगे। तो वहीं पीवी रामशास्त्री अब डीजी विजलेंस का प्रभार संभालेंगे। इसके अतिरिक्त निम्न अफसरों के लिए ट्रासंफर-

- एडीजी वूमेन पावर लाइन अंजू गुप्ता को एडीजी पीटीएस मेरठ बनाया गया है।

- लक्ष्मी सिंह को आईजी पीटीएस मेरठ से आईजी लखनऊ रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

- दिपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा से एडीजी कार्मिक डीजीपी मुख्यालय पद पर तैनात होंगे।

ये भी पढ़ें- यहां एक साथ मिले 13 नए कोरोना मरीज, मई माह में तीन गुना बढ़ी मरीजों की संख्या

- एलवी एंटोनी देव कुमार को एडीजी कार्मिक मुख्यालय लखनऊ से एडीजी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ प्रतीक्षारत

- एडीजी नीरा रावत को एडीजी वूमेन पावर लाइन बनाया गया है

- एडीजी जोन मेरठ के पद पर राजीव सब्बरवाल को तैनात किया गया है।

- एडीजी पीएसी बिनोद कुमार सिंह को एडीजी सुरक्षा मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है।

- आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने निभाया वादा, दी ज्योति को एक लाख रुपए की मदद