25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमाल की है ये इलेक्ट्रिक साइकिल, 3 रुपये में करायेगी 100 किमी का सफर, फीचर भी है शानदार

Electric Cycle: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने लगी है। कंपनियां भी इस डिमांड को देखते हुए कम कीमत और कम खर्च वाली ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में ला रही है। इसी क्रम में वोल्ट्रॉन (Voltron) ने इलेक्ट्रिक साइकिल के दो मॉडल्स को बाजार में उतारा है। इस साइकिल के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि ये 3 रुपये के खर्च में 100 किलोमीटर तक चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 6 Feb 2022, 2:53 PM IST

cycle.jpg

Electric Cycle का चलन लगातार बढ़ रहा है और लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण अब इनकी रेंज और चलाने का कम खर्च है। इस खबर के जरिए हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बार चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक जा सकती है। वहीं इसमें एलईडी (LED) डिस्प्ले और ***** ब्रेक जैसे फीचर भी दिए गए हैं। साइकिल की बिल्ड क्वालिटी और इसके रेंज आदि की बात करते हैं। सबसे पहले साइकिल के फ्रेम की बात करते हैं इसका फ्रेम वजन में हल्का है। लेकिन आयरन अलॉय का बना हुआ है तो मजबूत है।

140 किलो वजन ले जाने में है सक्षम

यह साइकिल 140 किलो तक वजन को लेकर जाने में सक्षम है। इसमें एक डिस्प्ले है। जिसमें फुल एलईडी बैटरी इंडीकेटर दिया गया है। जिसमें आपको पता चलता रहेगा कि यह कितनी चार्ज हो गई है। इस साइकिल में 24 वोल्ट की 30AH की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसमें फिक्स बैटरी दी गई है। मतलब बैटरी को साइकिल से अलग नहीं किया जा सकता है।

5 घंटे में चार्ज होती है बैटरी

इस साइकिल की बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटे तक का समय लेती है। इसमें 100-240 वोल्ट का ऑटोमेटिक स्मार्ट चार्जिंग प्लग दिया गया है। मतलब इसे घर के किसी भी सॉकेट में लगाकर चार्ज किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट पर Voltron – VM 100 साइकिल की कीमत 55000 रुपये है। वहीं डिस्काउंट के बाद इसे 39250 रुपये में दिया जा रहा है।

80 से 100 किमी तक कराती है सफर

इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज होने पर 80 से 100 किलोमीटर तक चल सकती है और इस तरह इसे चलाने की जो कॉस्ट है वो केवल 3 पैसा प्रति किलोमीटर आती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसमें 24 वोल्ट की 250 वॉट की मोटर लगी है, जो वॉटरप्रूफ है। इसके फ्रंट में टेलिस्कॉप सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर में ***** ब्रेक दिए गए हैं। वहीं अगर साइकिल के कुल वजन की बात करें तो यह मात्र 30 किलोग्राम है। इसे 20, 24 और 26 इंच के व्हील साइज के साथ खरीदा जा सकता है।