scriptकपिलवस्तु महोत्सव, प्रेरणा, ऊर्जा और संकल्प का महोत्सव है, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला | lok sabha speaker om birla is in siddharthnagar kapilvastu mahotsav | Patrika News
लखनऊ

कपिलवस्तु महोत्सव, प्रेरणा, ऊर्जा और संकल्प का महोत्सव है, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

आज देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज भारत विश्व मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। भारत आर्थिक व तकनीकी रुप से बढ़ता हुआ देश है। ये बातें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सिद्धार्थनगर में कहीं। वे यहाँ कपिलवस्तु महोत्सव के चौथे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुँचे थे।

लखनऊNov 23, 2021 / 07:06 pm

Vivek Srivastava

om_birla.jpg
सिद्धार्थनगर. आज देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज भारत विश्व मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। भारत आर्थिक व तकनीकी रुप से बढ़ता हुआ देश है। हर क्षेत्र में जिस तरह भारत आगे बढ़ रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम सबसे मजबूत लोकतंत्र के रुप में उभर कर सामने आएंगे। इसके साथ ही हम सभी को भी इसके विकास और उन्नति में अपना सहयोग देना चाहिए। ये बातें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सिद्धार्थनगर में कहीं। वे यहाँ कपिलवस्तु महोत्सव के चौथे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुँचे थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के विकास में सहयोग की आमजन से अपील की एंव हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहे देश के विकास कार्यो की चर्चा भी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जब हर तबके के लोग एक साथ मिलकर यह सहयोग करेंगे तब ही जीवनस्तर में सुधार होगा। हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत निर्यातक के रूप में सबसे बड़ा देश बने, इसपर हम आगे बढ़े हैं।
कालानमक चावल पूरे विश्व में विख्यात

सिद्धार्थनगर के काला नमक की चर्चा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धार्थनगर अपने काला नमक चावल के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। यह काला नमक चावल के एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा हब बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट अभियान से इसे बढ़ावा मिल रहा है। रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
कपिलवस्तु महोत्सव प्रेरणा, ऊर्जा और संकल्प का महोत्सव है

कपिलवस्तु महोत्सव पर बोलते हुए ओम बिड़ला ने कहा कि ओम बिड़ला ने कहा कि कपिलवस्तु महोत्सव जन-जन के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम का स्वरूप ले चुका है। यह प्रेरणा, ऊर्जा, संकल्प और बदलाव का महोत्सव है। यह महोत्सव समाज के सभी क्षेत्रों का कल्याण करेगा। इससे समाज के अंदर व्यापक परिवर्तन आएगा। अपने गांव में ग्राम प्रधान अधिक से अधिक विकास कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। समाज और गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास का भी प्रधान संकल्प लें।
कर्तव्यों को भी पूरा करना हमारी जिम्मेदारी – ओम बिड़ला

ओम बिड़ला ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनायी हैं। मेरा जिला-मेरा प्रोडक्ट की प्रतिस्पर्धा सभी गांवों और शहरों में होना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अपने अधिकारों की बात करते हुए कर्तव्यों को भी पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। भारत दुनिया के सबसे तेज बढ़ते देशों में एक, हमें इस श्रेष्ठ बनाना है। भारतीय युवा अपनी क्षमताओं से दुनिया के कई देशों में नेतृत्व कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो