5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का ऐलान, कोरोना मरीज को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं तो निजी में कराएं इलाज, खर्च देगी सरकार

CM Yogi Announcement - कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज से नहीं कर सकता इनकार : सीएम योगीCorona patient - निजी अस्पताल में इलाज कराएं, नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी : सीएम योगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Apr 2021, 5:01 PM IST

सीएम योगी का ऐलान, कोरोना मरीज को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं तो निजी में कराएं इलाज, खर्च देगी सरकार

सीएम योगी का ऐलान, कोरोना मरीज को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं तो निजी में कराएं इलाज, खर्च देगी सरकार

लखनऊ. CM Yogi Announcement : कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को लेकर कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान। सीएम योगी ने कहाकि, कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर सकता। अगर सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा तो निजी अस्पताल में इलाज कराएं। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन (Corona virus patient treatment Government pay) करेगी।

ऑक्सीट्रैकर ऐप से होगा यूपी में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की लाइव मॉनीटरिंग

मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो :- सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी टीम-11 संग समीक्षा बैठक में यह सख्त निर्देश जारी किया कि, एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए मरीज को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। कोई भी निजी अथवा सरकारी अस्पताल किसी भी कोविड मरीज के उपचार से इनकार नहीं कर सकता। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी। लेकिन मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

डीआरडीओ कोविड अस्पताल शीघ्र :- सीएम योगी ने जानकार देते हुए कहाकि, डीआरडीओ के सहयोग से लखनऊ और वाराणसी में स्थापित होने वाले सर्वसुविधायुक्त कोविड हॉस्पिटल अति शीघ्र क्रियाशील हो जाएगा। इन अस्पतालों के संचालन से प्रदेश के चिकित्सा संसाधन और सुदृढ़ होंगे।

दवाई भी कड़ाई भी के सूत्र रहा सफल :- सीएम योगी ने कहाकि, विगत 24 घंटों में प्रदेश में 35,614 नए कोविड संक्रमित केस आए हैं जबकि 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति दवाई भी कड़ाई भी के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है।