
ऑक्सीट्रैकर ऐप से होगा यूपी में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की लाइव मॉनीटरिंग
लखनऊ. यूपी में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आक्सीजन की कमी को लेकर बेहद गंभीर हैं। प्रदेश में आक्सीजन की हकीकत जानने के लिए सीएम योगी ने ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन ट्रैकिंग सिस्टम का ऐप लागू किया है। जिससे अस्पतालों से लेकर ऑक्सीजन टैंकर तक की मॉनिटरिंग होगी।
अपडेट करेगा :- उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की लाइव मॉनीटरिंग के लिए ऑक्सीट्रैकर वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया है। यह ऑक्सीट्रैकर पोर्टल, ऑक्सीजन की मांग, कुल आवंटन, गाड़ियों की लाइव लोकेशन, जिलों में उपलब्धता व खपत सहित सभी आवश्यक जानकारी से अपडेट रहेगा।
ऐप से रियल टाइम में ऑनलाइन भेज सकेंगे डिमांड :- ऐप के जरिए अस्पताल या मेडिकल कॉलेज अपनी मांग रियल टाइम में ऑनलाइन भेज सकेंगे। उनकी मांग सीधे कंट्रोल रूम पहुंचेगी। ट्रैकिंग के लिए एक कमांड व कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
टैंकरों की एमआईएस रिपोर्ट होगी :- सभी ऑक्सीजन टैंकरों की एमआईएस रिपोर्ट होगी। वहीं कितने समय में ये टैंकर पहुंचेगा, ये भी पता चलेगा। इन टैंकर्स की लाइव लोकेशन भी ली जा सकेगी। इसके डैशबोर्ड पर सभी चीजें अधिकारी एक क्लिक पर देख सकेंगे कि कितने टैंकर्स बाहरी जिलों को गए, कितने समय पर आएं। कितने देर से आए या फिर कितने टैंकर्स रास्ते में हैं।
छह विभाग का रहेगा सहयोग :- इसे परिवहन विभाग, चिकित्सा व परिवार नियोजन, चिकित्सा शिक्षा व गृह विभाग और खाद्य सुरक्षा व औषधि विभागों के सहयोग से चलाया जाएगा।
ऑक्सीजन ऑडिट कराया जाएगा :- मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के सभी छोटे.बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर 24ग7 नजर रखी जाए। ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। ऐसे में प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन ऑडिट कराया जाए।
Published on:
24 Apr 2021, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.