scriptकानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू, जानिए क्या क्या कहां | Lucknow Congress Ajay Kumar Lallu UP Law and order CM Yogi Team 11 BJP | Patrika News
लखनऊ

कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू, जानिए क्या क्या कहां

जनता को गुमराह करने का काम करती है टीम 11 : अजय कुमार लल्लूउत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे असुरक्षित, हत्या-बलात्कार से दहला प्रदेश यूपी अपराध का हब बना, कानून का राज पूरी तरह धराशायीबुलंदशहर, हापुड़, जालौन की घटना योगी सरकार के लिए शर्मनाक

लखनऊAug 12, 2020 / 02:12 pm

Mahendra Pratap

कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू, जानिए क्या क्या कहां

कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू, जानिए क्या क्या कहां

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और हिंसा के मामले में बेतहाशा बढ़ोतरी पर योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार ने झूठ और गलत तथ्य देने के लिए 11 अफसरों की टीम बना रखी है जो जनता को गुमराह करने का काम करती है।
अजय कुमार लल्लू ने कहाकि, पूरे प्रदेश में जंगलराज है कायम है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम पर है। प्रदेश की जनता, महिलाएं अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही हैं। महिलाएं न्याय न मिलने और दर दर भटकने के बाद सत्ता के गलियारे के सामने आत्मदाह करने को अभिशप्त है।
लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे असुरक्षित है, हत्या-बलात्कार से दहला उठा है पूरा प्रदेश। यूपी अपराध और अपराधियों का हब बन चूका है, कानून का राज पूरी तरह धराशाही हो गया है। अपराधी मनबढ़ हो गए है। कुछ को सत्ता का संरक्षण मिला है तो कुछ पुलिस की सरपरस्ती में अपराधो को अंजाम दे रहे है।
बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दर्शाता है। प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। जिसके चलते यह सब घटनाएं होती आ रही है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो