1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कोरोना वायरस से 129 और लखनऊ में 22 लोगों की मौत

UP Coronavirus test report - यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू - रविवार को बीते 24 घंटे में यूपी में 129 लोगों की मौत- प्रदेश में एक दिन में मौत के आंकड़ों का भी रिकॉर्ड बना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Apr 2021, 7:52 PM IST

यूपी में कोरोना वायरस से 129 और लखनऊ में 22 लोगों की मौत

यूपी में कोरोना वायरस से 129 और लखनऊ में 22 लोगों की मौत

लखनऊ. UP Coronavirus test report यूपी में कोरोनावायरस संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों में बीते 24 घंटे में यूपी में 129 लोगों की मौत हो गई। जबकि शनिवार को कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 120 थी। प्रदेश में एक दिन में मौत के आंकड़ों का भी रिकॉर्ड बनता जा रहा है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन पर मुख्यमंत्री योगी नाराज कहा, कालाबाजारी और जमाखोरी बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश भी अब महाराष्ट्र के बहुत करीब :- उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में रविवार को 30,596 नए मामले सामने ( Corona virus test report ) आए हैं। यह भी एक दिन में सर्वाधिक नए केस मिलने का रिकॉर्ड है। यूपी में एक्टिव केस 1,91,457 हो गए हैं। एक्टिव केस मामले में उत्तर प्रदेश भी अब महाराष्ट्र के बहुत करीब आता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,36,492 सैम्पल की जांच की गयी थी।

छोटे जिलों में भी दो सौ बेड के कोविड अस्पताल:- उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए महानगरों के अलावा छोटे जिलों में भी दो सौ बेड के कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में सबसे अधिक 5551 नए कोरोना संक्रमित:- सूबे में राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक 5551 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक्टिव केस 47700 हैं। इसके बाद वाराणसी में 2011 नए संक्रमित सामने आए। वाराणसी में बीते 24 घंटे में दस लोगों की मृत्यु हो गई है। कानपुर ने रविवार को प्रयागराज को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर 1839 नए संक्रमित मिले हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो गई है। प्रयागराज में बीते 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है और 1711 नए संक्रमित मिले हैं। गाजीपुर और झांसी में अप्रत्याशित रूप से नए संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। झांसी में 954, बरेली में 858 व गाजीपुर में 814 संक्रमित केस मिले हैं। मेरठ में 782, गोरखपुर में 781, गौतमबुद्धनगर में 700, लखीमपुर खीरी में 590, उन्नाव में 566, जौनपुर में 511, सुल्तानपुर में 486 व आगरा में 440 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं।