3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सही Msak की करें पहचान, जानें- कोरोना से बचाव के लिए कौन सा मास्क है सबसे बेहतर

Best Face Mask for Coronavirus Protection- सही Mask के सही इस्तेमाल से आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा कोरोना वायरस- अंगौछा, दुपट्टा, रूमाल और साड़ी का पल्लू को Mask के तौर पर इस्तेमाल करना खतरनाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Apr 2021, 7:10 PM IST

Know Perfect Mask

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Best Face Mask for Coronavirus Protection. उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) तेजी से बढ़ रहा है। आने वाला वक्त और कठिन होने वाला है। आईआईटी कानुपर (IIT Kanpur) के प्रोफेसर प्रोफसर मणींद्र अग्रवाल का दावा है कि 20 से 25 अप्रैल तक वायरस का अटैक चरम पर होगा। ऐसे में प्राथमिक तौर पर मास्क (Mask) ही है जो हमारी और आप सभी की कोरोना से रक्षा करता है। इसलिए जरूरी है कि आप मास्क सिर्फ खानापूर्ति के लिए न पहनें और न ही अंगौछा, दुपट्टा या साड़ी के पल्लू को मास्क के तौर पर प्रयोग करें। इससे कोरोना आप पर अटैक कर सकता है। मास्क को लेकर लोगों के मन में अक्सर एक सवाल घूमता है कि कौन सा मास्क हमारे लिए सही है, जो हमें कोरोना वायरस से बचाव करने में मदद कर सकता है? इस बारे में बता रहे हैं राजधानी लखनऊ स्थित बालागंज क्लीनिक के डॉ. आर भारती।

डॉ. आरके भारती कहना है कि अंगौछा या साड़ी का पल्ला मास्क का विकल्प नहीं है। यह कोरोना वायरस (Coronavirus) के हमले को रोकने में सक्षम नहीं है। जरूरी है कि आपके पास कम से कम छह मास्क हों। रोजाना पहनने के बाद एक धुल लें, ऐसे में एक मास्क का नंबर 6 दिन बाद आएगा। लेकिन, ध्यान रहे कि मास्क को धुलने के बाद उसे कम से कम 24 घंटे धूप में जरूर सुखायें।

यह भी पढ़ें : यूपी में मास्क न पहनने पर 10000 रुपए जुर्माना, यूपी सरकार का आदेश


दो तरह के होते हैं मास्क
मास्क दो तरह के होते हैं। एक सर्जिकल मास्क (Surgical Mask) और दूसरा फैब्रिक यानी कपड़े वाला मास्क (Fabric Mask)। आमतौर पर डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के कर्मचारी सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल करते हैं वहीं, आम लोग कपड़े से बने मास्क का प्रयोग करते हैं।

क्यों सबसे बेहतर मास्क है एन 95?
डॉ. भारती ने बताया कि डब्ल्यूएचओ (WHO) कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एन 95 मास्क को सबसे बेहतर मानता है। क्योंकि यह मास्क 95 फीसदी तक बारीक कणों को मुंह और नाक में जाने से रोकता है। वहीं, सामान्य सर्जिकल मास्क भी लगभग 90 फीसदी तक सूक्ष्म कणों को रोकने में सक्षम होता है। इसके अलावा फैब्रिक मास्क भी 94 फीसदी तक बारीक कणों को रोकने में सक्षम होता है।

यह भी पढ़ें : यूपी में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, 15 दिन में स्थापित होंगे 10 नए प्लांट

मास्क का सही से करें इस्तेमाल
मास्क से अपनी नाक, मुंह और चिन को अच्छी तरह से ढकें। जब भी मास्क पहनें या उतारें अच्छे से अपने हाथ धुलें। अगर आप कपड़े का मास्क पहनते हैं तो उसे रोजाना धुलें। सर्जिकल मास्क पहनने के बाद उसे इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन में डालें। वहीं, डब्ल्यूएचओ वॉल्व वाले मास्क (Valve Mask) नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Note : डॉक्टर से बातचीत और डब्ल्यूएचओ के आधार पर उपरोक्त जानाकारी दी गई है। ऐसा करने का मकसद सिर्फ आपको जागरूक करना है। किसी भी तरह की कोई दिक्कत होने पर अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में घरों से नहीं निकले लोग, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश