3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown : घरों से नहीं निकले लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बाजार बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Apr 2021, 7:40 PM IST

lockdown_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को सड़कों पर लॉकडाउन का असर दिखा। पूरा दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजार बंद रहे। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही आते-जाते दिखे। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते जनता ने भी घर में बैठना ही मुनासिब समझा। बेहद जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकलते नजर आये। नतीजन, गोमतीनगर, हजरतगंज और पुराने लखनऊ जैसे इलाकों में भी सन्नाटा पसरा रहा। यह देखते हुए पुलिस भी किसी को रोक-टोका नहीं। उधर, मथुरा, वाराणसी, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में भी लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर में अभियान चलाकर सेनेटाइजेशन का काम किया गया।

कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का आह्वान किया गया है। रोजाना रात आठ बजे से सुबह 7 बजे नाइक कर्फ्यू रहता है। इस तरह प्रदेश में 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा कर्फ्यू की घोषणा किए जाने से पहले ही शहर के अमीनाबाद के कुछ बाजारों ने अपने आप ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।

यह भी पढ़ें : अब कुंडा विधायक राजा भैया कोरोना पॉजिटिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद भी संक्रमित

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश