3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona : अब कुंडा विधायक राजा भैया कोरोना पॉजिटिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद भी संक्रमित

- उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Apr 2021, 4:53 PM IST

raja_bhaiya.jpg

Raja Bhaiya File Photo

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम क्या खास! सभी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पूर्व मंत्री राजा भैया की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटी-पीसीआर जांच के लिए उनका सैंपल लैब में भेजा गया है। फिलहाल, राजा भैया ने खुद को बेती महल में आइसोलेट कर लिया है और चिकित्सकों से परामर्श करते हुए दवाई ले रहे हैं।

राजा भैया के अलावा सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अवधेश प्रसाद की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी भी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। इतना ही नहीं यूपी सरकार के डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, 15 दिन में स्थापित होंगे 10 नए प्लांट

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश