9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

Pratapgarh Latest News: प्रतापगढ़ में भतीजे से विवाद के बाद सुभाष तिवारी और उनकी पत्नी सपना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Pratapgarh Suicide News Pratapgarh Latest News

प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान

Pratapgarh Couple Death:प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दंपती की मौत से परिवार में मातम पसर गया। अमरोना श्रीकांत का पुरवा गांव में रहने वाले सुभाष तिवारी (50) और उनकी पत्नी सपना तिवारी (45) ने भतीजे से हुए विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुभाष तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सपना की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

रात में भतीजे से हुई थी कहासुनी

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात किसी बात को लेकर सुभाष और उनकी पत्नी की भतीजे से कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के बाद दोनों काफी परेशान थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना से पहले सपना ने फोन कर पुलिस और अपने मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर गई।

जांच में जुटी पुलिस

दंपती की मौत के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंगलवार रात हुए विवाद की वजह क्या थी और उसके बाद दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग