29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस

Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के कुंडा में प्रेम विवाह करने वाली युवती के पति शिवनाथ यादव की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बयान देकर लौटते समय उसे बोलेरो से खींचकर हमला किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
2 min read
Google source verification
gorakhpur chauri chaura teenager murder friend train death inside story

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

Love Marriage Murder Case Update Kunda: उत्तर प्रदेशके प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रेम विवाह करने वाली युवती के पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के परिजनों ने बयान देकर लौट रहे उसके पति शिवनाथ यादव को बोलेरो से खींच लिया और डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार भोर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

2 महीने पहले गांव की युवती के साथ चला गया था युवक

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बरई गांव निवासी 20 साल की अर्चना यादव करीब 2 महीने पहले गांव के ही 25 साल के शिवनाथ यादव उर्फ मुन्नू के साथ चली गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस मामले में अर्चना के चाचा वीरेंद्र कुमार यादव की ओर से शिवनाथ यादव, पंकज यादव, सुमन और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

हाईकोर्ट के आदेश पर साथ रह रहे थे दोनों

मामले के बाद अर्चना और शिवनाथ हाईकोर्ट पहुंचे थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोनों घर से दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र में साथ रह रहे थे। पुलिस को भी मामले में मुकदमा समाप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसी सिलसिले में कुंडा कोतवाली के विवेचक ने दोनों को गुरुवार शाम बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

बयान की जानकारी परिवार तक पहुंची

बताया गया कि अर्चना और शिवनाथ के कोतवाली पहुंचकर बयान देने की जानकारी युवती के परिवार को हो गई। दोनों बयान देने के बाद बोलेरो से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी के पास उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। इसके बाद अर्चना के पति शिवनाथ को बोलेरो से खींचकर बाहर निकाला गया और डंडों से पीटा गया।

गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया

हमले की सूचना मिलने के बाद हथिगवां पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिवनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के शिवनाथ यादव की मौत हो गई।

अर्चना ने रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज कराया केस

शिवनाथ की मौत के बाद अर्चना ने अपने चाचा सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, सहाबपुर कुंडा निवासी रिश्तेदार प्रेम यादव और मानिकपुर के तिवारीपुर निवासी राज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मुकदमे को हत्या में तरमीम करेगी पुलिस

एसओ सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, शिवनाथ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव

प्रेम विवाह के बाद हुए इस घटनाक्रम और शिवनाथ की मौत से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग