13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल प्लाजा पर बवाल: उमर अहमद के काफिले की दो लग्जरी कारें जब्त, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश का आरोप

Prayagraj luxury cars seized: प्रतापगढ़ के हथिगवां में टोल प्लाजा विवाद के मामले में पुलिस ने उमर अहमद के काफिले की 2 लग्जरी कारें जब्त की हैं। टोलकर्मियों से अभद्रता, बैरियर तोड़ने और वाहन से कुचलने की कोशिश का आरोप है।
2 min read
Google source verification
Umar Ahmad convoy Hathigwan toll plaza incident Prayagraj luxury cars seized

उमर अहमद के काफिले की 2 लग्जरी कारें जब्त

Umar Ahmad Convoy: प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के अपटियारी कोटिला टोल प्लाजा पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उमर अहमद के काफिले में शामिल बताई जा रही दो लग्जरी कारों को प्रयागराज से बरामद कर जब्त किया है। इन दोनों वाहनों के नंबर UP70GQ4834 और UP70GV2915 बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को उमर अहमद लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे चल रहे वाहनों में सवार लोगों का अपटियारी कोटिला टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि काफिले में शामिल लोगों ने टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और वहां लगा बैरियर तोड़ दिया।

टोल कर्मचारियों को वाहन से कुचलने की कोशिश का आरोप

पुलिस का आरोप है कि विवाद के दौरान एक वाहन से टोल प्लाजा के कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में क्राइम नंबर 166/2026 दर्ज किया गया है। मुकदमे में हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

प्रयागराज से बरामद हुईं दोनों गाड़ियां

जांच के दौरान पुलिस को काफिले में शामिल वाहनों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद हथिगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस अब इन गाड़ियों के मालिकों और घटना के समय इनमें सवार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ आशुतोष मिश्रा के अनुसार, मामले में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि टोल प्लाजा पर विवाद के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता, बैरियर तोड़ने और वाहन से कुचलने की कोशिश में किसकी क्या भूमिका थी।