16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raja Bhaiya Latest News: राजा भैया ‘टारगेट’ हुआ हिट! निशानेबाजी के अलावा और कौन से खेलों में रखते हैं रुचि

Raja Bhaiya News: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नई दिल्ली में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव बढ़ाया। राजा भैया को शूटिंग के साथ-साथ घुड़सवारी, स्पीड बोट और एयरक्राफ्ट उड़ाने का भी शौक है।
2 min read
Google source verification
raja bhaiya wins bronze medal 49th up-state shooting championship delhi

कुंडा विधायक राजा भैया। फोटो सोर्स- फेसबुक (Raja Bhaiya Youth Brigade)

MLA Raja Bhaiya: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी का माहौल है और समर्थक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुआ आयोजन

49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 30 जून के बीच नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया गया। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के आजीवन सदस्य राजा भैया ने प्रतियोगी संख्या 071 के रूप में इसमें हिस्सा लिया।

क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज

राजा भैया ने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (NR) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में हिस्सा लिया और 25 का स्कोर करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को घोषित परिणाम में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

पिता से मिली शूटिंग की प्रेरणा

एक मीडिया इंटरव्यू में राजा भैया ने बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह बेहतरीन शूटर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर उनकी निशानेबाजी में रुचि बढ़ी। वे समय-समय पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं और पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

राजा भैया की इस उपलब्धि के बाद देश और विदेश में मौजूद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी। कटका मानापुर निवासी एवं पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि राजा भैया ने एक बार फिर प्रतापगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

घुड़सवारी भी है पसंदीदा शौक

एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, राजा भैया को घुड़सवारी का शौक विरासत में मिला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वे लंबे समय से घुड़सवारी करते रहे हैं और इसे अपनी प्रमुख हॉबी मानते हैं।

स्पीड बोट और एयरक्राफ्ट उड़ाने का भी शौक

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा भैया को रोमांचक गतिविधियों का भी शौक है। वे बेंती तालाब में स्पीड बोट चलाना पसंद करते हैं, जहां उनके लिए एक स्पीड बोट और 2 मोटर बोट हमेशा उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा उनके पास दो एयरक्राफ्ट भी हैं और अवसर मिलने पर वे स्वयं उड़ान भरने का भी आनंद लेते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग