3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह सात दिन है बेहद खतरनाक, कोरोना होगा पीक पर, बरतें सबसे ज्यादा सावधानी

कोरोना (coronavirus in up) से बिगड़ते हालातों के बीच आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने अपनी रिसर्च बताया है कि यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, समेत 10 राज्यों में कोरोना वायरस कब पीक टाइम पर रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 17 Apr 2021, 6:36 PM IST

corona_death.jpg

death photo

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

कानपुर. कोरोना वायरस (Coronavirus in UP) की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में लिया है। संक्रमण से जान गवांने वालों को श्मशान में भी अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। बिगड़ते हालातों के बीच आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने अपनी रिसर्च बताया है कि यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, समेत 10 राज्यों में कोरोना वायरस कब पीक टाइम पर रहेगा। उन्होंने इसे ग्राफ के जरिए समझाया है। उन्होने ग्राफ के जरिए उन तारीखों को भी बताया है कि कब संक्रमण पीट टाइम पर होगा, और कब संक्रमण का ग्राफ गिरेगा। उनकी रिसर्च के मुताबिक आने वाले 07 दिन बेहद अहम रहने वाले है।

ये भी पढ़ें- UP weekend lockdown: 5 बिंदुओं में जानें 35 घंटे के लॉकडाउन की गाइडलाइन्स, महाराष्ट्र के बाद यूपी में सबसे ज्यादा मामले

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कोरोना प्रभावी राज्यों का ग्राफ दर्शाया है। देश में कोरोना ने 10 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इन राज्यों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल अलग-अलग राज्यों की भौगोलिक संचरना और वातावरण को ध्यान में रखकर अध्यन किया है। कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर को ध्यान में रखकर ग्राफ को तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें- कोरोना के अलावा किसी और बीमारी का इन अस्पतालों में नहीं होगा इलाज, हुआ है बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

जाने यूपी में कब कोरोना पीक पर होगा-
उत्तर प्रदेश में कोरोना 20 से 25 अप्रैल तक कोरोना वायरस पीक टाइम पर रहेगा। आने वाले 7 दिन बेहद अहम है, क्यों इस बीच संक्रमण का प्रसार काफी तेज रहेगा। इसके बाद स्थितियां सामान्य होने लगेगी। यूपी में डेढ़ लाख से अधिक संक्रमण के केस है। प्रदेश में सबसे लखनऊ की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है।

इन राज्यों में कब संक्रमण पीक पर रहेगा-
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल के ग्राफ के मुताबिक दिल्ली, बिहार, तेलंगाना 20 से 25 अप्रैल तक कोरोना वायरस पीक पर रहने वाला है। झारखंड, ओडिशा, राजस्थान में कोरोना 25 से 30 अप्रैल तक पीक पर रहेगा। आंध्र प्रदेश में 01 से 10 मई के बीच संक्रमण पीक पर रहेगा, यहां पर 10 हजार से अधिक केस आएंगें। तमिलनाडु में 11 से 20 मई तक संक्रमण चरम पर रहेगा। पश्चिम बंगाल में कोरोना की दूसरी लहर की शुरूआत है, यहां पर 01 से पांच मई के बीच में संक्रमण पीक पर होगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश