पहले दोस्ती फिर मिलने के बाद शादी करने का दिया प्रेशर, पीड़िता ने फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
फेसबुक फ्रेंड ने छात्रा के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई। ऐसे में आरोपी ने बदला लेने के लिए छात्रा की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दी। यह आरोप लगाते हुए, पीडि़ता ने गोमतीनगर थाने में फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने राहुल कुमावत की दोस्ती एक्सेप्ट की
जुगौली निवासी 24 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा है। कुछ वक्त पूर्व फेसबुक पर जयपुर निवासी राहुल कुमावत की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे युवती ने एक्सेप्ट कर लिया। मैसेंजर पर दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। कुछ वक्त बाद राहुल ने फोन कर बताया कि वह लखनऊ आ रहा है।
मिलने के बाद शादी का बनाया दबाव
गोमतीनगर स्थित अम्बेडकर पार्क में छात्रा और राहुल की मुलाकात हुई। दोनों ने कई फोटो खिंचवाए। इसके बाद राहुल जयपुर लौट गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने युवती पर शादी करने का दबाव डाला। मना करने पर अपशब्द कहे।
पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
इस बीच राहुल ने युवती की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई। जिन्हें. सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। परिचितों से इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने राहुल को फोन कर फोटो हटाने के लिए कहा। जिस पर आरोपी धमकाने लगा। राहुल की हरकतों से परेशान छात्रा ने गोमती नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।